कोतवाली थाना के मोहल्ला तुरकहिया के कंपनीबाग से रोडवेज पर जाने वाले मार्ग पर बडा नाला, स्काउट प्रेस गली, कंजड़ गली, राम प्रसाद की गली, गल्ला मंडी के अलावा एवीबीपी गली, रेडचीफ शोरूम गली, माली टोला, इंद्रा नगर, से आगे सीतापुर आंख अस्पताल गली से होते बेलवाड़ाडी चौराहे से तुरकहिया जाने वाले सभी गली मोहल्लों को सील किया गया है।
बेलवाड़ाडी मिल्लतनगर के दलित आबादी की गली, रफीक मस्जिद तिराहा, मुन्ना किराना स्टोर से चन्द्रशेखर मास्टर के घर की गली, कृष्ण राज श्रीवास्तव के घर जाने वाली गली के अलावा पीसीओ चौराहा से बेलवाड़ाडी वाली गली तक के क्षेत्र को किया गया सील
ग्राम गिद्धही खुर्द के बस्ती से मुंडेरवा मार्ग पर स्थित सूर्या हॉस्पिटल से आगे सरजू पांडेय के मकान से होते हुए पॉजिटिव युवक के घर तक के अलावा उक्त के आवास के पीछे उत्तर पूरब फूलचन्द्र के मकान से होते डॉ. गिरजेश आर्य में घर तक जाने वाली सारी गलियों सील किया है। इन स्थानों को कंटेनमेंट व बफर जोन में भी शामिल किया गया है।
क्या बोले जिलाधिकारी
बस्ती जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव केस के चलते इन स्थलों को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि वायरस का संक्रमण रोकने के लिए तुरकहिया व गिदही खुर्द के एक-एक किमी को कंटेनमेंट व एक-एक किमी को बफर जोन में शामिल किया गया है। यहां सभी सुविधाओं की व्यवस्था प्रशासन करेगा। यहां रहने वालों को सड़क पर निकलने की अनुमति नहीं है। शेष इलाकों में लॉकडाउन जारी है।