फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Accident: लापरवाही में हुई दो युवा व्यापारियों की मौत, एक साइन बोर्ड से बच सकती थी जान

Mon, 11 Jul 2022 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा ने कहा कि बंधा सुंदरीकरण का काम राजकीय निर्माण निगम करा रहा है। पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर निर्माण सामग्री या मिट्टी नहीं है। बांध सुंदरीकरण का काम अक्तूबर तक पूरा किया जाना है।

 
विज्ञापन
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के नौसड़ से कालेसर के बीच राप्ती नदी के बांध सुंदरीकरण के कार्य में लापरवाही से दो युवा व्यापारियों की जान चली गई। इस व्यस्ततम सड़क पर निर्माण सामग्री फैली हुई है। बारिश के पानी के साथ मिट्टी बहकर सड़क पर आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार कालेसर से नौसड़ की तरफ आ रही थी। कार का बायां पहिया बंधे के सुंदरीकरण के लिए रखी निर्माण सामग्री पर पड़ा और कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद जिम्मेदारों ने सड़क से निर्माण सामग्री हटा ली, ताकि जिम्मेदारी से बचा जा सके। इस पर बरहुआं व आसपास के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। ग्राम प्रधान नागेंद्र यादव का कहना है कि जहां हादसा हुआ और दो युवाओं की मौत हुई, वहां निर्माण सामग्री रखी गई थी। कार पलटने के बाद जो फोटो सोशल मीडिया पर आई, वह सारी पोल खोल रही है। कार के ठीक सामने ही गिट्टी पड़ी है। इस समस्या की तरफ कई बार ध्यान दिलाया गया था, लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली। अब दुर्घटना हो गई तो निर्माण सामग्री हटवाई गई। इस मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

विज्ञापन

सुरक्षा इंतजाम नाकाफी, संकेतक नहीं लगे

गोरखपुर से लखनऊ को जोड़ने वाला राज्यमार्ग खतरनाक है। दोनों तरफ की सड़क के बीच में डिवाइडर की ऊंचाई कम है। इससे डिवाइडर ठीक से नहीं दिखता है। संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। कालेसर से नौसड़ के बीच डिवाइडर पर कई जगह कट बने हैं। इस रूट पर तमाम स्कूल, कॉलेज हैं। गीडा की फैक्ट्रियों तक आना-जाना होता है। इसके बावजूद कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है। साइन बोर्ड व जेब्रा लाइन भी नहीं दिखती है।

सड़क पर साइन बोर्ड भी नहीं
बरहुआं निवासी शैलेश सिंह ने बताया कि सड़क पर कहीं पर साइन बोर्ड और किनारे पर रेलिंग नहीं है, जबकि सड़क के एक किनारे पर गांव बसा हुआ है। सड़क पर ही निर्माण सामग्री रख दी गई है। रोड पर कहीं डायवर्जन का संकेतक नहीं है, जबकि कई जगहों पर घुमावदार सड़क है। पूरी तरह से प्रशासनिक लापरवाही है, जिसका खामियाजा सड़क से गुजरने वाले लोगों को जान देकर चुकानी पड़ रही है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा ने कहा कि बंधा सुंदरीकरण का काम राजकीय निर्माण निगम करा रहा है। पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर निर्माण सामग्री या मिट्टी नहीं है। बांध सुंदरीकरण का काम अक्तूबर तक पूरा किया जाना है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें