फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सुबह टहलने निकले दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत

Sat, 05 Feb 2022 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में शीतलहर का कहर जारी है। शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

 
विज्ञापन
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित पप्पू कटरा के पास शनिवार की सुबह 6:30 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे थे, उसी दौरान घटना हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जंगल सालिक राम, पादरी बाजार निवासी जुगुल किशोर यादव (70) बीएसएनल से रिटायर्ड थे और भटोलिया टोला पादरी बाजार के शिव शंकर सिंह (65) की असुरन चौराहे के पास घड़ी की दुकान है। दोनों लोग प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह टहलने निकले थे।
विज्ञापन


पादरी बाजार पिपराइच मार्ग पर टहलते हुए घर जा रहे थे अभी एक मैरिज हॉल के सामने पहुंचे थे कि पादरी बाजार से पिपराइच की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार ने सामने से दोनों लोगों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार को वही छोड़ कर फरार हो गया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस कार को कब्जे में लेकर गाड़ी मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें