फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: तेज रफ्तार ऑटो पलटा, राहगीर सहित दो की मौत

Sat, 11 Sep 2021 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

लालगंज थानाक्षेत्र के कथरुआ निवासी हरिराम मौर्य 61 शुक्रवार की शाम साइकिल से बस्ती की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती-महुली मार्ग पर बनकटी चौराहा व एसबीआई के पहले अनियंत्रित ऑटो के पलटने से साइकिल सवार राहगीर सहित ऑटो में बैठा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
लालगंज थानाक्षेत्र के कथरुआ निवासी हरिराम मौर्य 61 शुक्रवार की शाम साइकिल से बस्ती की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हरिराम मौर्य उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं, ऑटो में सवार मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बघाड़ी निवासी बद्री 70 घर से निकल कर किसी काम से पैदल जा रहे थे।

बनकटी ब्लॉक पर ऑटो में बैठ गए। हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को पीएचसी बनकटी पहुंचाया। हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर मौत की सूचना दोनों के घरों पर पहुंची तो कोहराम मच गया। लालगंज थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया मृतक के बेटे राम गोविंद  की तहरीर पर देवा निवासी हरपुर महुली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें