फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: एचटी लाइन के खंभे से टकराई स्कार्पियो, बाल-बाल बची जान

Sat, 11 Sep 2021 03:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

संयोग रहा कि बिजली के तार की चपेट में कोई नही आया अन्यथा बड़ी दुघर्टना घट सकती थी। क्योंकि उस समय तार मे विद्युत आपूर्ति हो रही थी। मौके पर गश्त कर रहे चौकी इंचार्ज अभयनारायण सिंह ने स्थित की नजाकत भापते हुए मोबाइल से तुरंत लाइन कटवा दी।
विज्ञापन
घटनात्मक स्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कस्बे के पटना चौराहे के पास हाइवे पर शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित स्कार्पियो 11 हजार बोल्ट के खंभे से टकरा गई। जिससे पोल टूटकर बिजली के तार सहित सड़क पर गिर गया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कार्पियो भी पलट गई।

विज्ञापन

संयोग रहा कि बिजली के तार की चपेट में कोई नही आया अन्यथा बड़ी दुघर्टना घट सकती थी। क्योंकि उस समय तार मे विद्युत आपूर्ति हो रही थी। मौके पर गश्त कर रहे चौकी इंचार्ज अभयनारायण सिंह ने स्थित की नजाकत भापते हुए मोबाइल से तुरंत लाइन कटवा दी।

शुक्रवार की आधी रात के समय पटना चौराहे के पास हाइवे पर अचानक तेज आवाज सुनाई पड़ी। लोग किसी दुघर्टना की आशंका से आवाज की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि एक स्कार्पियो पलट कर उल्टा होकर पड़ा है और बगल में विद्युत पोल टूटकर गिरा है जिस पर लटक रहा तार सड़क पर फैला है। लाइट कटने के कारण तार मे लाइन नहीं थी। स्कार्पियो में सवार सभी चार लोग सुरक्षित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें