फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर के दो युवकों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल एक्टिव केस हुए 36

Wed, 17 Jun 2020 08:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीर नगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में जिले में युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों मुंबई से लौटे हैं। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि नगर पंचायत मेंहदावल के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


25 वर्षीय पॉजिटिव युवक 29 मई को मुंबई से ट्रेन से चलकर पहली जून को खलीलाबाद पहुंचा था। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर पर क्वारंटीन था। 14 जून को रैंडम जांच में उसका नमूना भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो युवक पॉजिटिव मिला।

दूसरा 30 वर्षीय पॉजिटिव युवक अपने तीन भाइयों के साथ 26 मई को मुंबई से चलकर 28 मई को खलीलाबाद लौटा था। 14 जून को रैंडम जांच में यह युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। जबकि उसके दोनों भाइयों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों पॉजिटिव युवकों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में अब तक 164 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इनमें से सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। फिलहाल 36 लोग एक्टिव है और 128 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में आठ जगह हॉटस्पॉट बना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें