फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आईफोन खरीदने के लिए लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश

Fri, 07 Oct 2022 01:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

छह घटनाओं को अभिषेक भारती ने अपने गांव के दीपू संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। दीपू कुछ दिन पहले ही हैदराबाद भाग गया। बदमाशों से लूटी गई चेन को खरीदने वाले स्वर्णकार को भी आरोपी बनाकर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में पर्स, चेन की लूट करने वाले दो बदमाशों को शाहपुर पुलिस ने बुधवार को मॉडल शॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि आईफोन खरीदने के लिए उसने साथी संग मिलकर ताबड़तोड़ वारदात की थी।

विज्ञापन


पुलिस ने लूट की चेन खरीदने वाले स्वर्णकार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने की चार चेन, एक आईफोन, एक तमंचा बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान पिपराइच के बड़की पिपरही निवासी अभिषेक भारती और वार्ड नंबर 11 पिपराइच निवासी व स्वर्णकार आदित्य वर्मा के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
उन्होंने बताया कि छह घटनाओं को अभिषेक भारती ने अपने गांव के दीपू संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। दीपू कुछ दिन पहले ही हैदराबाद भाग गया। बदमाशों से लूटी गई चेन को खरीदने वाले स्वर्णकार को भी आरोपी बनाकर जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसएसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम दिया है।

इन घटनाओं का हुआ पर्दाफाश
शाहपुर इलाके में डाली पांडेय पत्नी अजय पांडेय से खजांची चौराहे पर चेन लूटी गई थी। शाहपुर में ही विजय प्रकाश राय से शताब्दीपुरम के पास से चेन लूटी गई थी। शाहपुर में ही अनिल कुमार की पत्नी सुधा श्रीवास्तव से बैंक कॉलोनी के पास से लूट हुई थी। गोरखनाथ में शन्ना कुरैशली से चेन लूटी गई थी।

गोरखनाथ में ही शोभित गुप्ता से धर्मशाला के पास चेन लूटी गई थी, जिसे बेचकर आईफोन खरीदा था। कैंट इलाके में निभा यादव से मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास से चेन लूटी गई थी, जिसे बेचा गया था। इन घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश से जलभराव, दो की मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें