फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: अभद्र टिप्पणी पर छात्रों के दो गुटों में चाकू चले, तीन घायल

Wed, 29 Nov 2023 09:56 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप कैंपस में एमबीए बिल्डिंग में ही बीबीए की कक्षाएं संचालित होती हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे किताब मांगने के दौरान एक छात्र की ओर से अभद्र टिप्पणी करने पर विवाद हो गया। कक्षा से बाहर आने के बाद दोनों छात्रों के समर्थक आमने-सामने हो गए।
 
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) की एमबीए बिल्डिंग में मंगलवार को बीबीए प्रथम सेमेस्टर की कक्षा में किताबों के लेनदेन को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों से चाकू चलने लगे। इसमें तीन छात्र घायल हो गए। सूचना पर शिक्षक मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले गए। उधर, मारपीट करने वाले तीनों छात्रों को निलंबित कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप कैंपस में एमबीए बिल्डिंग में ही बीबीए की कक्षाएं संचालित होती हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे किताब मांगने के दौरान एक छात्र की ओर से अभद्र टिप्पणी करने पर विवाद हो गया। कक्षा से बाहर आने के बाद दोनों छात्रों के समर्थक आमने-सामने हो गए।

इसे भी पढ़ें:  नासिक में हुई बारिश तो आढ़तियों ने बढ़ा दिए प्याज के भाव
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में कहासुनी के बाद दोनों तरफ से चाकू व पंच से मारपीट होने लगी। इस दौरान मोहन सिंह, ऋषिराज मिश्रा और आदित्य राव घायल हो गए। दो छात्रों के सिर में चोट आई हैं, जबकि एक छात्र के सीने पर चाकू लगा है। घटना के बाद मारपीट करने वाले छात्र फरार हो गए। वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. श्रीवर्धन पाठक ने बताया कि अनुशासनहीनता पर तीनों छात्रों को निलंबित कर उनसे एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें