गोरखपुर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से मंगलवार को कैंपियरगंज स्थित वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 103 बेरोजगारों को रोजगार मिला।
सहायक निदेशक सेवायोजन रासबिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि रोजगार मेला में पशुपतिनाथ बायोटेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, टाटा मोटर्स मैनपॉवर प्राइवेट लिमिटेड, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड, गौरीशंकर सेवा संस्थान, जेपीपीवाई मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, डेसेट प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव, मेडीजोन नर्सिंग सर्विसेज ने भाग लिया। इसमें विभिन्न पदों के लिए 202 प्रतिभागी शामिल हुए, जिसमें 103 का चयन किया गया। असफल बेरोजगारों को सहायक निदेशक व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सौमित्र चंद्र ने निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। संवाद