मंगलवार को अवकाश के बाद जब एम्स खुला तो फाइल गायब होने का प्रकरण चर्चा का विषय बन गया। मामले के जांच की बात जब होने लगी तो कहानी एक बार फिर पलट गई और मंगलवार शाम को पता चला कि फाइल मिल गई है। फाइल मिलने पर भी एम्स परिसर में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पहले यह कहा गया कि आरोपी अफसर स्वयं फाइल लेकर आया था।
इसके बाद कहा जाने लगा कि अफसर ने किसी दूसरे के माध्यम से फाइल भेजी है। फिलहाल जांच के बाद ही असली तस्वीर सामने आएगी, लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि जिस पर्सनल फाइल व सर्विस बुक के गायब होने की बात कही जा रही थी, अब वह एम्स कार्यालय में वापस पहुंच चुकी है। आरोपी अफसर को यहां से कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है। कार्यमुक्ति प्रमाण पत्र से पहले सभी विभागों की रिपोर्ट ली जाएगी कि इस अफसर से संबंधित कोई पत्रावली या अन्य देनदारी बाकी तो नहीं है।