17 मार्च होलिका दहन और 19 मार्च को होली जुलूस के दिन यातायात बदला रहेगा। 17 मार्च की सुबह 10 बजे से समाप्ति तक और 19 मार्च की सुबह छह बजे से जुलूस समाप्ति तक रूट डायवर्जन जारी रहेगा।
इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
- नौसड़ मार्ग से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन महराजगंज एवं सोनौली जाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, जेल बाईपास, पादरी बाजार चौकी, खजांची चौराहा होकर जाएंगे।
- सोनौली की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन बरगदवां, भगवानपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज, खजांची चौराहा, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, अमर उजाला तिराहा होते हुए जाएंगे।
- महराजगंज की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन स्पोर्ट्स कॉलेज, खजांची चौराहा, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, अमर उजाला तिरहा होते हुए जाएंगे।
- देवरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन खोराबार बाईपास, तारामंडल, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज तिराहा होते हुए जाएंगे।
- कुशीनगर की तरफ से आने वाले भारी वाहन कोनी तिराहा, रामनगर करजहां, खोराबार बाईपास, तारामंडल, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज तिराहा होते हुए जाएंगे।
इन रास्तों पर आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
- घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती चौक तक सभी वाहन, रिक्शा।
- अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक सभी वाहन, रिक्शा।
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक सभी वाहन, रिक्शा।
- नार्मल से बर्फखाना, हांसूपुर तक सभी वाहन, रिक्शा।
- हुमायूंपुर रेलवे क्रॉसिंग से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ सभी वाहन, रिक्शा।
- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर तक सभी वाहन, रिक्शा।
- विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक तक सभी वाहन, रिक्शा।
- बक्शीपुर से खूनीपुर, साहबगंज तक सभी वाहन, रिक्शा।
- घासीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी तक सभी वाहन, रिक्शा।
- लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चैक तक सभी वाहन, रिक्शा।
- दुर्गाबाड़ी से गंगेज होटल चौराहा तक सभी वाहन, रिक्शा।
- जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ सभी वाहन, रिक्शा।
ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रवेश प्रतिबंधित
धर्मशाला बाजार, जटाशंकर, अलीनगर, बक्शीपुर, दुर्गाबाड़ी, विजय चौक से अलीनगर, बक्शीपुर, नखास, रेती चैक, घंटाघर, बंधु सिंह पार्क, हांसूपुर, बसंतपुर, बर्फखाना तिराहा आदि मार्गों पर 17 मार्च सुबह 10 बजे से समाप्ति तक एवं 19 मार्च को प्रात : 06 बजे से ही कोई भी ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रवेश नहीं करेंगी।