फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कूड़े में मिला पिस्टल व तमंचा, जांच में निकला खिलौना

Tue, 07 Jun 2022 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इंस्पेक्टर चिलुआताल विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि महिला सफाईकर्मी ने कूड़े में पिस्टल और तमंचा देखकर सूचना दी थी। जांच में वह खिलौना निकला।
विज्ञापन
खिलौने वाली बंदूक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के कोईलहवां में बसंतकुंज अपार्टमेंट के पास सोमवार सुबह पिस्टल और तमंचा मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच की तो पता चला कि खिलौना है। एक पॉलीथिन में रखकर नाली में फेंका गया था, जिसे नगर निगम की महिला सफाईकर्मी ने देखकर पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट के पास कूड़ा एकत्र किया जाता है। सोमवार सुबह नगर निगम की महिला सफाईकर्मी पहुंची थी। इसी दौरान उसे पिस्टल और तमंचा दिखा। अपने सुपरवाइजर को बताने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।

डायल 112 की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज भी पहुंच गए और फिर जांच के दौरान खिलौना पाया गया। मामले में इंस्पेक्टर चिलुआताल विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि महिला सफाईकर्मी ने कूड़े में पिस्टल और तमंचा देखकर सूचना दी थी। जांच में वह खिलौना निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें