फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: जगमग होगा गोरखनाथ मंदिर, लगेंगी तीन करोड़ की फसाड लाइटें

Thu, 28 Dec 2023 02:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि गोरखपुर जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राचीन मंदिरों में पर्यटन सुविधाओं से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। इन सभी कार्यों को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात के वक्त गोरखनाथ मंदिर की खूबसूरती और बढ़ने वाली है। पर्यटन विभाग गोरखनाथ मंदिर को तीन करोड़ रुपये की लागत से फसाड लाइटें लगवाकर जगमग करने की तैयारी में जुट गया है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग इस कवायद में जुटा है।इसी क्रम में पर्यटन विभाग ने जिले के 10 से अधिक मंदिरों का भी सुंदरीकरण होगा। मार्च तक इन कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के प्राचीन मंदिरों में पर्यटन सुविधाओं से संबंधित काम किए जाएंगे। इसमें गोरखनाथ मंदिर, जिला कारागार स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित दर्जनभर मंदिर शामिल हैं। इन सभी प्रस्तावों को शासन से स्वीकृति मिल गई है।

जिन योजनाओं को स्वीकृति मिली है उनमें सबसे प्रमुख गोरखनाथ मंदिर में तीन करोड़ रुपये से फसाड लाइटें लगाई जाएंगी। इस कार्य को मकर संक्रांति से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अलावा गांगुली टोला बशारतपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 39 लाख रुपये की लागत यात्री हॉल, स्टोन बेंच, टॉयलेट ब्लॉक, इंटरलॉकिंग आदि पर्यटन सुविधाओं से संबंधित काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए नामित हुई एजेंसी, नए साल से शुरू होगा काम

विज्ञापन

गोरखपुर में जगमगाती लाइट। - फोटो : अमर उजाला।
39 लाख रुपये की लागत से घासीकटरा स्थित कबीर आश्रम का जीर्णोंद्धार कार्य के साथ ही टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कराया जाना है। 72 लाख से जिला कारागार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में संत निवास, यात्री निवास, स्टोन बेंच, बाउंड्रीवाल आदि काम कराए जाएंगे। इन सभी कार्यों को मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सिविल लाइंस में गौरव संग्रहालय के लिए भी बजट स्वीकृत हो गया है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि गोरखपुर जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राचीन मंदिरों में पर्यटन सुविधाओं से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। इन सभी कार्यों को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें