दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा एवं साइकिल से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
सभी प्रकार के राजकीय वाहन एवं प्राइवेट वाहन आदि छात्रसंघ चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाइपास मार्ग से पादरी बाजार चौकी, फातिमा अस्पताल, खजांची चोैराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवां चौकी होकर फरेन्दा सोनैली की तरफ जाएंगी ।
फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ये वाहन बरगदवा तिराहे से फर्टिलाइजर, झुंगिया होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी चौराहा बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएगी।