फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर आने से पहले पढ़ लें खबर: चेहल्लुम को लेकर आज बदला रहेगा यातायात, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

Tue, 28 Sep 2021 09:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

संतकबीरनगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
यातायात बदलाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में चेहल्लुम को लेकर मंगलवार को यातायात परिवर्तन किया गया है। कई रास्तों पर आवागमन बंद रहेगा। एसपी ट्रैफिक आरआर गौतम ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से त्योहार समाप्ति तक यह डायवर्जन प्रभावी रहेगा। एंबुलेंस पर रोक नहीं है।
विज्ञापन


यह होगी व्यवस्था
  • संतकबीरनगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
  • बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बेलीपार क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्जन किया जाएगा। ये वाहन रामनगर करजहां होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
  • अमर उजाला तिराहा से लखनऊ की तरफ जाने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
  • नौसड़ चौराहा से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

इन रास्तों पर वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा एवं साइकिल से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
सभी प्रकार के राजकीय वाहन एवं प्राइवेट वाहन आदि छात्रसंघ चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाइपास मार्ग से पादरी बाजार चौकी, फातिमा अस्पताल, खजांची चोैराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवां चौकी होकर फरेन्दा सोनैली की तरफ जाएंगी ।
फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ये वाहन बरगदवा तिराहे से फर्टिलाइजर, झुंगिया होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी चौराहा बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें