फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चचेरी बहनों से लूट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, टीका लगवाकर लौट रही युवतियों के साथ हुई थी घटना

Wed, 25 Aug 2021 12:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

19 अगस्त को गुलरिहा इलाके में टीका लगवाकर लौट रही बहनों के साथ हुई थी घटना। आरोपियों के पास से लूटा गया बैग, मोबाइल, टीशर्ट, कपड़े बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बांसस्थान मार्ग पर 19 अगस्त को कोरोना टीकाकरण से लौट रही चचेरी बहनों से हैंडबैग लूट करने वाले बाइक सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है। आरोपियों के पास से लूटा गया बैग, मोबाइल, टीशर्ट, कपड़े बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान डुमरी नंबर एक टोला भंडारो निवासी जयहिंद, राहुल और रामबचन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के बांसस्थान मार्ग पर 19 अगस्त को परसौना गांव निवासी कुमारी रंजना और चचेरी बहन दिव्या के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात की थी। बैग में उनके मार्कशीट भी मौजूद थे।

लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तीनों आरोपी बांसस्थान के पास मौजूद है और फिर से कोई घटना कर सकते है।
विज्ञापन


शाम पांच बजे सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर बैग भी बरामद कर लिया गया है लेकिन मार्कशीट को बदमाशों ने चिलुवा नदी में फेंक दिया था जिस वजह से नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें