फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: महादेव ताल में पलटी नाव, तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

Fri, 16 Jul 2021 08:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

 मुंडन के बाद नाव में वोटिंग करने एक युवक को साथ गई थी पांच किशोरियां, नाव पलटने से हो गया हादसा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दिहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव के महादेव ताल में शुक्रवार की शाम को अनियंत्रित होकर नाव पलट गई। नाव पर एक युवक समेत पांच किशोरियां सवार थीं। नाव पलटने से उस पर सवार पांच सहेलियां डूब गई।

विज्ञापन


आनन-फानन गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रितू, रतन कुमारी, नंदन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य की हालत खराब बताई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

गड़ेर गांव में रामईश्वर निषाद के यहां मुंडन संस्कार था। जिसमें रिश्तेदार एकत्रित हुए थे। मुंडन के बाद नाव में वोटिंग करने एक युवक को साथ लेकर पांच किशोरियां शाम को महादेव ताल पहुंच गईं। जहां छोटी नाव युवक संचालित कर रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नाव पर गड़ेर गांव की रितु (17) पुत्र बीरबल, सपना (18), शीतल (16) पुत्री प्रभु, मौसा के घर आई रतन (18) पुत्री पप्पू निषाद धोसी पकड़ी थाना घोसी जनपद मऊ, फूफा के घर आई नंदन (18) पुत्री हरिभगवान बड़हलगंज गोरखपुर निकल पड़ी। गांव के पश्चिम स्थित ताल के गेट से अंदर जाने के बाद पांचों एक छोटी नाव पर सवार होकर नौका विहार करने लगी।

इसी बीच नाव गहरे पानी में चली गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। पांचों अपने आप को डूबते देख शोर मचाने लगी तो मौजूद लोग सभी को बचाने के लिए ताल में कूद पड़े। इसमें नाव के नीचे तीन किशोरियां दब गई थीं। जबकि दो किशोरी एवं युवक बच गए थे। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें से डॉक्टरों ने नंदन, रतन और रितु को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसओ भलुअनी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें