फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: बैंक डकैती की साजिश रचते नौ बदमाश गिरफ्तार, बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

Fri, 16 Jul 2021 08:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किए वारदात, दो जुलाई की सुबह चेन स्नेचिंग, दोहपर को किए थे डेढ़ लाख की लूट।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में बैंक डकैती की साजिश रच रहे अंतरप्रांतीय बदमाशों के गिरोह के 9 सदस्य को गुरुवार की रात पुलिस ने स्प्रिंगर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। देश के अलग-अलग हिस्सों में घूम-घूम कर वारदात करने वाले इस गिरोह ने गोरखपुर में अब तक दो वारदातों को अंजाम भी दिया था। गिरोह के एक सदस्य ने मॉनिंग वॉक पर निकली महिला से गोरखनाथ इलाके में चेन लूटी थी तो वहीं सुमेर सागर इलाके में व्यापारी के स्कूटी की डिग्गी से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए थे। वर्तमान में वह बड़ी वारदात की साजिश पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी सोनम कुमार व सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने गोरखनाथ थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि गोरखनाथ इलाके में पिछले कुछ दिनों से बढ़ी लूट की वारदात के बाद लुटेरों की तलाश में पुलिस सक्रिय थी। गुरुवार की रात गोरखनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच को संयुक्त प्रयास से कामयाबी मिली। टीम ने 9 अंतरप्रांतीय लुटेरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इन लुटेरों ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 2 जुलाई को दो लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पहली घटना गोरखनाथ क्षेत्र के विस्तारनगर में एक महिला के साथ सुबह पांच बजे तब हुई थी जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। गिरोह के एक सदस्य ने महिला के गले से सोने की चेन खींच ली थी और पैदल ही फरार हो गया था। सीसी टीवी कैमरे में भागते हुए बदमाश की तस्वीर सामने आई थी।
विज्ञापन


वहीं उसी दिन दोपहर बाद करीब एक सुमेरसागर पर एक घटना हुई थी। एक व्यापारी के स्कूटी की डिग्गी से डेढ़ लाख रुपये बदमाशों ने उड़ा दिए थे। एसपी सिटी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब एक बजे गोरखनाथ इलाके के स्प्रिंगर मोड़ से टीम ने 9 लुटेरों को गिरफ्तार किया गया।

गिरोह में एक महिला भी शामिल है। वह लूट से पहले रेकी करती थी। उसके बाद अन्य लोग वारदात को अंजाम देते थे। एसपी सिटी ने बताया कि अंतरप्रांतीय यह लुटेरे अलग-अलग स्थानों पर किराये के मकान होटलों में रहकर लूट करते थे। शहर में यह गिरोह सभी बैंक डकैती की योजना बना रहा था। डकैती के बाद यहां से फरार होने वाले थे।

 
विज्ञापन

मोहम्मद हसन है गिरोह का मुख्य सरगना

अलीनगर का मोहम्मद हसन गिरोह का सरगना है। लुटेरों के पास से लूट की दो बाइक, एक देशी तमंचा, एक कारतूस और 11 हजार रुपये बरामद किया गया है। हमला करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार लकड़ी का डंडा, सरिया, पाइप, दो कुल्हाड़ी और लोहे का सब्बल भी पुलिस ने बरामद किया है। इनके खिलाफ, लूट, चोरी, सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस गिरोह ने अपना जो भी पता बताया है उसे भी वहां की पुलिस की मदद से तस्दीक कराया जाएगा।

इनकी हुई गिरफ्तारी
  • आकाश मलिक निवासी उत्तम नगर पश्चिमी सीप बिहार मकान नंबर -03 थाना उत्तम नगर न्यू दिल्ली, वर्तमान पता साधना औषधालय रोड 26 नंबर रेल गेट वार्ड 33 थाना लेक टाउन जिला नार्थ -24 परगना साऊथ दमदम, पश्चिम बंगाल।
  • आलामीन शेख निवासी 11 न. साधना औषधालय रोड कोलकाता वार्ड न.-33 थाना लेक टाऊन जिला नार्थ 24 परगना साऊध दमदम मुंसीपल्टी पश्चिम बंगाल।
  • सोहाग मुंशी निवासी ए-39 मण्डावली थाना मण्डवली न्यू दिल्ली वर्तमान पता-अपने खाला मो. रफीक पानीपथ,पहलवान चौक अशोक बिहार कालोनी जिला पानीपथ हरियाणा।
  • धोलू मलिक निवासी म. न. -04 हनुमान मन्दिर जेजे कालोनी थाना नरला जिला रोहनी, न्यू दिल्ली।
  • रहीम कुरैशी निवासी ग्राम शिवपुरी,पोस्ट अतरौली, थाना छर्रा जिला अलीगढ़,उत्तर प्रदेश।
  • मो. हसन निवासी ग्राम शिवपुरी  पोस्ट अतरौली, थाना छर्रा  जिला अलीगढ़ ,उत्तर प्रदेश ।
  • मो. शहीद निवासी ग्राम शिवपुरी, पोस्ट अतरौली, थाना छर्रा  जिला अलीगढ़ ,उत्तर प्रदेश ।
  • हायात खां निवासी म. न. -121 बी मदर डेरी रोड विजय नगर (झुग्गी मे) थाना विजय नगर जिला गाजीयाबाद ,उत्तर प्रदेश।
  • नसीमा बेगम निवासी सीमन मनी झाला चौक थाना सिट्टी जिला अररिया किशनगंज, बिहार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें