चरगांवा ब्लॉक परिसर में एक ब्लॉक कर्मी के सरकारी क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व गहने समेत अन्य सामान चुरा लिए। ब्लॉक कर्मी तीन नवंबर को हरिद्वार गए थे, शुक्रवार सुबह कमरे पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। रामसेवक विकासखंड चरगांवा में पत्र वाहक हैं। ब्लॉक परिसर में ही उनका क्वार्टर है। तीन नवंबर को परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। शुक्रवार सुबह अपने क्वार्टर पर पहुंचे तो दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। चोर ताला तोड़कर आलमारी से नकदी समेत लगभग एक लाख रुपये के गहने समेट ले गए थे।
15 दिनों के अंदर ब्लॉक परिसर में तीसरी चोरी
चरगांवा ब्लॉक परिसर मे बने सरकारी क्वार्टर मे दो सप्ताह के अंदर तीसरी चोरी से यहां रहने वाले डरे हुए हैं। इसके पहले दो स्वास्थ्य कर्मियों के कमरे का ताला तोड़कर जेवर व सहित नकदी चोरी हो गया था।