- हर शो के बाद सैनिटाइजेशन किया जाना जरूरी
- कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना और थर्मल स्क्रीनिंग
- कोविड के लक्षण मिलते ही कंट्रोल रूम को देनी होगी सूचना
- दर्शक का नाम, पता व मोबाइल फोन नंबर दर्ज करना होगा
- दर्शकों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप होना अनिवार्य, बिना मास्क प्रवेश नहीं
सिनेमा, थिएटर, मल्टीप्लेक्स प्रबंधन के लिए अनिवार्य बातें
- सामान्य क्षेत्र व प्रतीक्षा क्षेत्र के बाहर छह फीट की शारीरिक दूरी होना जरूरी
- प्रबंधन को स्पर्श रहित सैनिटाइजर की व्यवस्था करना अनिवार्य
- सिनेमाहाल के सभी कर्मचारियों के फेस कवर और मास्क अनिवार्य
- सभी कर्मचारियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड अनिवार्य
एडी सिनेमा की यूनिट हेड प्रियंका ने बताया कि शुक्रवार से एडी सिनेमा खुलेगा। पुरानी मूवी ही लगेंगी। पेपर टिकट की जगह मोबाइल पर संदेश के माध्यम से टिकट दिया जाएगा। तापमान के साथ अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही ऑडिटोरियम में प्रवेश दिया जाएगा। महिला और पुरुष के अंदर आने और जाने की अलग व्यवस्था रहेगी। ऑडिटोरियम में सीटें शतरंज बोर्ड की तरह बनाई गई हैं। इसी के हिसाब से सीटों की बुकिंग और लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है।
ऑईनॉक्स सिनेमा : डिजिटल टिकट लेना होगा
ऑईनॉक्स यूनिट हेड मनीष ओझा ने बताया कि ऑईनॉक्स में गुरुवार दोपहर से शो शुरू होगा। पुरानी फिल्में लगेंगी। डिजिटल टिकट मिलेंगे। दर्शक को मोबाइल नंबर देना होगा। इस पर क्यूआर कोड के साथ संदेश मिलेगा। क्यूआर कोड से ही टिकट मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा। इसी कोड के माध्यम से दर्शक खाने के सामनों की सीट पर बैठे ही बुकिंग कर सकेंगे। प्रबंधन की तरफ से कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा। ऑडिटोरियम में आगे, पीछे दाएं-बाएं की सीट बुक नहीं होगी।
सुरक्षा मानकों का रहेगा ध्यान
ओरियन मॉल के निदेशक अमित टेकरीवाल ने कहा कि कोराना के सुरक्षा मानकों का ध्यान रखकर पीवीआर सिनेमा खोला जाएगा। सीटों की बुकिंग भी प्रशासन के दिशा निर्देश के हिसाब से की जाएगी। अभी कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, ऐसे में पुरानी मूवी ही लगेंगी। शो के बाद ऑडिटोरियम को सैनिटाइज किया जाएगा।
इन फिल्मों के साथ खुलेंगे सिनेमाहाल
तानाजी, सिंबा, सांड की आंख, कमांडो-3, मलंग, ड्रीम गर्ल, ब्लडशॉट, थप्पड़ समेत कुछ और पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्में लगाई जाएंगी।