फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिसकर्मी बताकर व्यापारी के 80 हजार ले भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को पुलिसकर्मी बताकर व्यापारी से 80 हजार लेकर भागे बदमाश
विज्ञापन

गोरखपुर। खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने एक व्यापारी की तलाशी ली और वे 80 हजार रुपये लेकर भाग गए। घटना रविवार दोपहर कोतवाली थाने के पास की है। पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थनगर जिले के तेतरी बाजार निवासी मनोज मद्धेशिया किराने की दुकान चलाते हैं। रविवार को खरीदारी करने गोरखपुर आए थे। बरगदवा में बस से उतरने के बाद एक दुकान पर उन्होंने छोला-भटूरा खाया। वहां से आटो पकड़ कर वे दोपहर में करीब 12:30 बजे शास्त्री चौक पहुंचे। जहां से पैदल ही साहबगंज मंडी जा रहे थे। कोतवाली थाने के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर मनोज की तलाशी लेने लगे। टोकने पर बताया कि शहर में वारदात हुई है, इसलिए संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है। मनोज ने खुद को व्यापारी बताते हुए कहा कि खरीदारी करने साहबगंज जा रहे हैं। बदमाशों ने उन्हें सतर्क करते हुए तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने जेब में मिले 80 हजार रुपये पेपर में लपेटकर बैग में रख दिया और व्यापारी को बातों में उलझाए रखा। कुछ देर बार वे बाइक लेकर नखास की तरफ चले गए। संदेह होने पर मनोज ने बैग चेक किया तो रुपये नहीं थे, जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घटना की खबर लगते ही पूरे शहर की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गइ, लेकिन पता नहीं चला। सूचना पाते ही एसपी सिटी सोनम कुमार ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी से घटना की जानकारी लेने के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज चेक कराया। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश कई जगह फुटेज में दिख रहे हैं। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें