फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: जमीन, हवा, पानी में पूर्वाभ्यास कर जांची मेगा मॉक ड्रिल की तैयारी

Tue, 05 Jul 2022 10:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नदी में बचाव कार्य के दौरान लोगों को बाहर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए रामगढ़ताल में एनडीआरएफ 11वीं वाहिनी के जवानों तो वहीं बोट के ठीक ऊपर हवा में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने पूर्वाभ्यास किया। इसी तरह राहत सामग्री गिराने के अभ्यास के लिए चंपा देवी पार्क के पास भी हेलीकॉप्टर पहुंचा।
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ के मद्देनजर संवेदनशील गोरखपुर समेत 40 जिलों में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरएफ) एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीआरएफ) की तरफ से सात जुलाई को बृहद मॉक ड्रिल आयोजित होगा। इसकी तैयारियां जांचने के लिए सोमवार को एयरफोर्स, एनडीआरएफ, आपदा विभाग समेत कई विभागों ने जमीन, हवा और पानी में पूर्वाभ्यास कर तैयारियां जांचीं।

विज्ञापन


नदी में बचाव कार्य के दौरान लोगों को बाहर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए रामगढ़ताल में एनडीआरएफ 11वीं वाहिनी के जवानों तो वहीं बोट के ठीक ऊपर हवा में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने पूर्वाभ्यास किया। इसी तरह राहत सामग्री गिराने के अभ्यास के लिए चंपा देवी पार्क के पास भी हेलीकॉप्टर पहुंचा।


मॉक ड्रिल के दौरान दिग्विजयनाथ कैंप में राहत बचाव कैंप और सर्किट हाउस में कंट्रोल रूम बनाया जाना है। आपदा समेत विभिन्न विभाग के अफसरों-कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर भी अभ्यास किया।
विज्ञापन


सात जुलाई को आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एयर फोर्स, 11 वीं वाहिनी एनडीआरएफ, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य चिकित्सा, पशुपालन, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, नागरिक सुरक्षा आदि विभाग शामिल होंगे। यू-ट्यूब पर जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए ‘सुनो गोरखपुर’ चैनल के माध्यम से मॉक ड्रिल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी होगा। इस दौरान एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह, आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता समेत कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें