भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या 15 नवंबर को गोरखपुर आएंगे। वह बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित युवोत्थान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई जुटी हैं। तेजस्वी बस्ती भी जा सकते हैं।
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा के सभी युवाओं को भाजपा से जोड़ा जाएगा। इसी लिहाज से युवोत्थान का आयोजन किया गया है। युवोत्थान में पैरामेडिकल, बीटेक व मेडिकल स्टूडेंट को आमंत्रित किया गया है। व्यापारी भी आएंगे।
इस मौके पर रजत गुप्ता, हर्ष श्रीवास्तव, कर्मवीर सिंह, राहुल चौबे, राहुल गिरी, शशांक द्विवेदी, संजू यादव, विश्वजीत सिंह सोलंकी, शुभम मिश्रा, चंदन यादव, आयुष द्विवेदी, आलोक आनंद, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रिंस जायसवाल व जिला मीडिया प्रभारी राहुल साहनी मौजूद रहे।