उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया गांव में बुधवार की देर रात घर के निकट एक किशोर का शव मिला। परिजनों ने किशोर का गला तार या रस्सी से कसकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मठिया गांव के घनश्याम जायसवाल का 12 वर्षीय पुत्र रोहित बुधवार की देर रात घर से 50 मीटर दूर काली मंदिर के पास अचेतावस्था में मिला। उसे तुर्कहां सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। रोहित के गले पर काला निशान पड़ा था। परिजन शव को घर ले आए। सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। किशोर के परिजनों ने तार या रस्सी जैसी किसी वस्तु से गला कसकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।