फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: प्रमुख ट्रेनों में सीटें हैं कम, अभी करा लें रिजर्वेशन तो सफर होगा आसान

Wed, 18 Aug 2021 02:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

दिवाली और छठपूजा पर घर वापसी के लिए जद्दोजहद शुरू, दिवाली बाद दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में होती है जबरदस्त भीड़।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। (File) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए दिल्ली व मुंबई में रहने वाले लोगों ने घर वापसी के लिए ट्रेनों में बर्थ का रिजर्वेशन तेजी से कराना शुरू कर दिया है। वहीं विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा जता रहे हैं, बावजूद इसके प्रमुख ट्रेनों में बहुत ही कम बर्थ खाली हैं। अगर अभी रिजर्वेशन नहीं कराया तो त्योहार के बाद वापसी की राह मुश्किल हो जाएगी। यात्री बगैर रिजर्वेशन टिकट के यात्रा नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


कोरोना के चलते अभी सभी ट्रेनें नहीं चल रही हैं। कुछ ट्रेनों को अभी फेस्टिवल स्पेशल के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें किराया ज्यादा है। रेलवे के ऑनलाइन रिजर्वेशन के आंकड़ों के मुताबिक मुुंबई जाने वाली अवध स्पेशल में अब सीटें नहीं बची हैं। इसी तरह कुशीनगर स्पेशल में स्लीपर कोच में कंफर्म सीटें नहीं बची हैं। दिल्ली जाने वाली वैशाली और गोरखधाम स्पेशल में भी एसी 3 श्रेणी की सीटें फुल हो चुकी हैं। 

प्रमुख ट्रेनों में छह नवंबर को खाली बर्थ की स्थिति...
 
ट्रेन स्लीपर एसी 3
अवध स्पेशल स्पेशल (09040) वेटिंग 8 वेटिंग 6
गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट (02104) 185 83
कुशीनगर स्पेशल  (02537) आरएसी 11 118
वैशाली स्पेशल  (02353) 21 वेटिंग 02
गोरखधाम स्पेशल (02555) 37 आरएसी 07
सप्तक्रांति स्पेशल  (02557) 43 वेटिंग 1
कोलकाता फेस्टिवल (05050) 417 52
बाघ स्पेशल (03020) 34 03
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें