फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हियुवा के जिला प्रभारी को चाकू मारा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में हियुवा के जिला प्रभारी को चाकू मारा, घायल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दुधारा इलाके के पचपोखरी बाजार के राजा मार्केट में मंगलवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने हियुवा के जिला प्रभारी छेदी यादव पर चाकू से हमला कर दिया। खुद को बचाने की कोशिश में चाकू उनके दाहिने हाथ के पंजे में लगा। घटना से बाजार में अफरा तफरी मच गई। घायल को लोग सीएचसी सेमरियावां ले गए जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पचपोखरी निवासी हियुवा के जिला प्रभारी छेदी यादव का कहना है कि वह मंगलवार को खलीलाबाद गए थे । शाम को अपनी बोलेरो से घर लौट रहे थे। गांव के पचोखरी बाजार के राजा मार्केट में पहुँचे थे। आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर गांव के दो लोग दो अन्य युवकों के साथ खड़े थे। उन लोगों ने ललकारते हुए लाठी डंडा और चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके दाहिने हाथ के पंजे में लगा। इसके बाद हमलावर भाग गए। आसपास के लोग घायल छेदी यादव को अस्पताल ले गए। प्रभारी एसओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि दो आरोपी एजाज और सैफ के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें