फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पीआरवी के लापता दो दरोगा और दो सिपाही को एसएसपी ने किया निलंबित

Sun, 14 Nov 2021 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जानकारी के मुताबिक दरोगा श्याम बिहारी यादव, दरोगा इंद्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल देवेन्द्र यादव और राजेश यादव पीआरवी 0337 पर तैनात थे। शनिवार को इनकी गाड़ी अपने प्वाइंट से गायब थी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी 112 के पीआरवी 0337 पर तैनात दो दरोगा और दो सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। चारों पुलिसकर्मी तीन घंटे तक लापता रहे थे। इस दौरान इन्होंने कोई भी इवेंट अटेंड नहीं किया था। इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दरोगा श्याम बिहारी यादव, दरोगा इंद्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल देवेन्द्र यादव और राजेश यादव पीआरवी 0337 पर तैनात थे। शनिवार को इनकी गाड़ी अपने प्वाइंट से गायब थी। जीपीएस से लोकेशन भी अपडेट नहीं हो रही थी। इस दौरान कोई कॉल भी अटेंड नहीं किया। एसएसपी ने इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अकर्मण्यता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने का आरोपित पाया और चारों को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच शुरू करा दी।
 
गोपनीय सूचना लीक करने पर दरोगा और सिपाही निलंबित
एसएसपी के कैम्प कार्यालय स्थित गोपनीय कार्यालय में तैनात दरोगा रामनसीब चौधरी और कांस्टेबल संजय सिंह को भी एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि दोनों ने कैम्प कार्यालय की गोपनीयता भंग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें