कार्यों में लापरवाही एवं शिकायत मिलने के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने गोरखनाथ के थाना प्रभारी विज्ञानकर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं नौ चौकी प्रभारी समेत 13 दरोगाओं का तबादला किया गया है। विशाल उपाध्याय को पादरी बाजार का नया चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से गोरखनाथ के थानेदार विज्ञानकर सिंह के खिलाफ लापरवाही एवं अन्य शिकायतें मिल रही थी। इसको संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने गोपनीय जांच कराई। मामला सही मिलने के बाद एसएसपी ने बुधवार को थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया। फिलहाल अभी उस थाने पर किसी की तैनाती नहीं की गई है।
इसे भी पढ़ें: ऑटो तेज चलाने पर चालक को टोका तो दोस्तों पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिफ्तार
इसके अलावा एसएसपी ने देर रात चौकी प्रभारी फर्टिलाइजर विशाल उपाध्याय को चौकी प्रभारी पादरी बाजार, चौकी प्रभारी भड़सार विशाल शुक्ला को चौकी प्रभारी सरहरी, चौरी चौरा थाने के एसएसआई ज्योति नारायण तिवारी को चौकी प्रभारी फर्टिलाइजर, दारोगा कमलेश यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी आजाद नगर, चौकी प्रभारी आजाद नगर अभय नारायण सिंह को चौकी प्रभारी पीपीगंज कस्बा, दरोगा सर्वेश राय को पुलिस लाइन से एसएसआई चौरीचौरा, दरोगा अरविंद यादव को पीपीगंज से चौकी प्रभारी मारवड़िया कुंआ, रुपेश पाल को चौकी प्रभारी नथमलपुर से चौकी प्रभारी मजनू, आशीष दुबे को थाना बड़हलगंज से चौकी प्रभारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बड़हलगंज, चौकी प्रभारी मजनू दिनेश बहादुर सिंह को चौकी प्रभारी मालहनपर, चौकी प्रभारी मालहनपार नंद कुमार यादव को थाना बांसगांव, चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज होम्योपैथिक दिनेश कुमार चौधरी को थाना बड़हलगंज एवं विवेक सिंह को थाना गीडा से चौकी प्रभारी नथमलपुर बनाया गया।