फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम: एसएसबी जवान ने खुद को चाकू मार किया आत्महत्या का प्रयास, इस वजह से मानसिक तनाव में है जवान

Fri, 20 Aug 2021 02:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

पारिवारिक कलह को लेकर काफी दिनों से मानसिक तनाव में है जवान। दोमुहान घाट स्थित मुख्यालय पर आरक्षी के पद पर है तैनाती।
विज्ञापन
घायल जवान को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सशस्त्र सीमा बल की 66 वीं वाहिनी के दोमुहान घाट स्थित एसएसबी मुख्यालय पर तैनात एक एसएसबी के जवान ने शुक्रवार की सुबह खुद को चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पेट में चाकू लगने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर साथी जवानों की नजर पड़ी तो कार्यवाहक कमांडेंट बरजीत सिंह द्वारा अन्य जवानों के सहयोग से घायल जवान को आनन-फानन नगर के बनैलिया मंदिर के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसएसबी जवान मुकेश वर्मा (29) निवासी जम्मू नौतनवां की दोमुहान घाट स्थित मुख्यालय पर आरक्षी के पद पर तैनाती है। मुकेश पारिवारिक कलह को लेकर बीते कई दिनों से मानसिक तनाव में है। जिसका इलाज भी चल रहा है।

इसी बीच शुक्रवार की सुबह उक्त जवान ने एकाएक कैंप में ही खुद को चाकू मार लिया। चाकू सीने और पेट के बीच में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कैंप में तैनात अन्य जवानों की नजर उसपर पड़ी तो एसएसबी अधिकारियों द्वारा घायल को नौतनवां में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां अब जवान की स्थिति में सुधार है और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


एसएसबी की 66 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट बरजीत सिंह का कहना है कि जवान मुकेश वर्मा पारिवारिक कलह को लेकर काफी दिनों से अवसाद में है। जिसका इलाज भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उसने एकाएक खुद को चाकू मार लिया। जानकारी होते ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है अभी वह खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें