फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: राष्ट्रीय फलक पर चमकेंगी रेलवे कलाकारों की प्रतिभाएं, बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी ये समिति

Wed, 17 Nov 2021 10:13 AM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।

सार

रेलवे में सांस्कृतिक कोटे के तहत कलाकारों की नियुक्तियां होती हैं। नौकरी तो मिल जाती है लेकिन बेहतर प्लेटफॉर्म न मिलने से उनकी प्रतिभाएं सामने नहीं आ पाती हैं। अब उन्हें सांस्कृतिक समिति बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में रंगमंच के कलाकारों की प्रतिभाएं जल्द ही राष्ट्रीय फलक पर नजर आएंगी। कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में प्रतिभाग करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने पहल की है। इसके लिए नौ सदस्यीय सांस्कृतिक समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, रेलवे में सांस्कृतिक कोटे के तहत कलाकारों की नियुक्तियां होती हैं। रंगमंच और नाटक की विधा में पारंगत कलाकारों को नौकरी तो मिल जाती है लेकिन बेहतर प्लेटफॉर्म न मिलने से उनकी प्रतिभाएं सामने नहीं आ पाती हैं। ये कलाकार कुछ सीमित आयोजनों में ही हिस्सा ले पाते हैं। अब उन्हें सांस्कृतिक समिति बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी। समिति के लोग रेलवे कार्यरत कलाकारों के अलावा रेलवे के स्कूलों में पढ़ने वाले ऐसे बच्चे जो रंगमंच में रुचि रखते हैं उनके लिए भी आयोजनों का खाका तैयार करने में जुटे हैं। मुख्यालय के अलावा लखनऊ, इज्जतनगर और वाराणसी मंडल से भी कलाकारों की सूची तैयार की जा रही है।
 
पीके गुप्ता बने हैं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष
पीके गुप्ता को अध्यक्ष, संजय कुमार को उपाध्यक्ष, गुरजीत कौर को सचिव, पंकज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रानू जानसन, राकेश श्रीवास्तव, आसिफ जहीर, समृति दत्ता, विनोद गंगानी को समिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

 
नए प्रेक्षागृह में करेंगे प्रैक्टिस
रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय के सामने नया प्रेक्षागृह तैयार किया जा रहा है। जिसकी क्षमता 500 सीट की है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस प्रेक्षागृह में कलाकार अभ्यास करेंगे। अभी तक उनके अभ्यास के लिए कोई जगह नहीं थी।
 
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल उपयोगकर्ताओं एवं यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा एवं बेहतर माल परिवहन उपलब्ध कराने के अतिरिक्त, रेलवे द्वारा अन्य सामाजिक उत्थान के लिए भी कार्य किया जाता है। इसी क्रम में सांस्कृतिक एक्टिविटीज को बढ़ावा देने के लिए महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा एक सांस्कृतिक समिति का गठन किया है। यह समिति सांस्कृतिक क्रियाकलापों को बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें