रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
मासूम के सवाल पर लोगों के आंसू छलक जा रहे थे। मृतक की मां ज्ञांती और पिता बुद्धू बेटे की मौत से बदहवाश हैं। मृतक अमित के कंधों पर ही परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। परिवार में बूढ़े माता-पिता, एक भाई और मृतक की एक बच्ची है। बृहस्पतिवार को जब एक साथ पति-पत्नी की शव यात्रा निकली तो पूरा गांव रो पड़ा।