फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक: गोरखपुर में छह रेलकर्मी डेंगू से पीड़ित, युवाओं में प्रकोप ज्यादा

Thu, 28 Oct 2021 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेलवे वर्कशॉप के पिछले तीन-चार दिनों में छह कर्मचारियों में डेंगू मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। उधर, वर्कशॉप प्रबंधन ने डेंगू को देखते हुए सफाई और तेज करा दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रेलवे वर्कशॉप में काम करने वाले छह कर्मचारियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका रेलवे अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जिला अस्पताल में बीते तीन दिनों में पांच नए मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें चार पुरुष और एक महिला है। सभी की हालत सामान्य है और तेजी से रिकवरी भी हो रही है।
विज्ञापन


रेलवे वर्कशॉप के पिछले तीन-चार दिनों में छह कर्मचारियों में डेंगू मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। उधर, वर्कशॉप प्रबंधन ने डेंगू को देखते हुए सफाई और तेज करा दी है। वर्कशॉप में हर उन चीजों को हटाया जा रहा है जिसमें साफ पानी भरने की आशंका जताई जा रही है।

रेलवे अस्पताल में भर्ती रेल कर्मचारियों का हालचाल लेने पहुंचे पीआरकेएस महामंत्री विनोद राय ने बताया कि कर्मचारी वहां के इलाज से संतुष्ट हैं। उनकी मांग है और बेहतर दवाएं चलाएं ताकि रिकवरी जल्दी हो।
विज्ञापन


अस्पताल के एमडी डॉ. नंद किशोर ने बताया कि यहां विभिन्न विभागों के कर्मचारी डेंगू से पीड़ित भर्ती हैं। सभी की हालत सामान्य है। कई की छुट्टी कर दी गई है जबकि अगले दो से तीन दिनों में कुछ और मरीजों की भी छुट्टी हो जाएगी। मरीजों को असुविधा न हो इसके लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। सभी के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था की गई है।  
 
युवा में ज्यादा प्रकोप  
डेंगू से पीड़ित होने वालों में ज्यादातर युवा हैं जिनकी उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच है। सिर्फ एक महिला भर्ती है जिसकी उम्र 45 वर्ष है। डेंगू से जूझ रहे लोगों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। रेलवे अस्पताल में डेंगू मरीजों की वजह से दूसरों को परेशानी ना हो। इसके कारण अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड के आने-जाने के रास्ते भी सामान्य मरीजों से अलग है। वार्ड पूरी तरह से कवर है। इसके बावजूद एहतियातन मरीजों को मच्छरदानी में रखा जा रहा है।
 
ये हैं लक्षण
  • खून के साथ उल्टी होना
  • रक्तस्रावी बुखार आना
  • शरीर पर चकत्ते होना
  • पेट में गंभीर दर्द होना
  • लिवर खराब होने की शुरुआत होना
  • थका हुआ महसूस होना
  • पेट से जुड़ी दिक्कत होना
  • तेजी से सांस लेना
  • सांस लेने में दिक्कत
 
विज्ञापन

इनका करें सेवन
  • सब्जियों का जूस
  • पपीते के पत्ते का रस
  • अनार
  • नारियल पानी
  • बकरी का दूध
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें