फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीतापुर आई हॉस्पिटल में दंत का मुफ्त इलाज, आज से शुरू होगी ओपीडी

Mon, 20 Dec 2021 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मरीजों की सुविधा के लिए पहली बार दंत रोग विभाग की ओपीडी शुरू की जाएगी। यहां वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की पहल पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) सोमवार से सीतापुर आई हॉस्पिटल में दंत रोग की निशुल्क ओपीडी शुरू करेगा। सोमवार से शुक्रवार तक दंत रोग विशेषज्ञ मरीजों की निशुल्क जांच करेंगे। साथ ही इमरजेंसी में इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं भी निशुल्क देंगे।
विज्ञापन


आईडीए के अध्यक्ष डॉ चेन कोवाई और सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच सीतापुर आई हॉस्पिटल में पहुंचकर जांच करा सकेंगे। इस दौरान शहर के वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करेंगे। आईडीए के डॉ अरुण प्रताप मल्ल ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए पहली बार दंत रोग विभाग की ओपीडी शुरू की जाएगी। इसका शुभारंभ सोमवार को शहर के वरिष्ठ डॉक्टर करेंगे।
विज्ञापन

 

इस दिन देखेंगे यह डॉक्टर

सोमवार- डॉ शुभम श्रीवास्तव
मंगलवार- डॉ ट्विकंल केडिया, डॉ शिवाशीष गुप्ता
बुधवार- डॉ विक्रांत सिन्हा, डॉ सुमित मिश्रा
गुरुवार- डॉ संजीव श्रीवास्तव, डॉ मुदित गुप्ता
शुक्रवार- डॉ डब्लू रहमान, डॉ अतुल यादव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें