फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सफाई कर्मचारियों के लिए बनेगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव

Mon, 20 Dec 2021 10:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सफाई कर्मचारियों के लिए आवास बनाने की योजना है। शासन के निर्देश पर नगर निगम ने 10-12 करोड़ की लागत का प्रस्ताव तैयार किया है।
 
विज्ञापन
मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का डिजाइन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगम अपने सफाई कर्मचारियों के लिए सूरजकुंड वार्ड में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाएगा। करीब 10 से 12 करोड़ की लागत से बनने वाली इस बिल्डिंग में कई फ्लैट बनाए जाएंगे। हर एक फ्लैट में दो कमरे, शौचालय, बाथरूम और किचन होंगे।
विज्ञापन


दरअसल, शासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सफाई कर्मचारियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए उन्हें बेहतर आवास देने की योजना बनाई है। इसी योजना के तहत नगर निगम ने अपने सफाई कर्मचारियों के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी बिल्डिंग को बनाने की योजना तैयार की है। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने भी इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्रक दिया था।
 
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सफाई कर्मचारियों के लिए आवास बनाने का प्रस्ताव शासन से मांगा गया है। 10 से 12 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

तनख्वाह से कटेगी किस्त

शासन की ओर से यह राशि नगर निगम को ऋण के रूप में दी जाएगी। नगर निगम इस ऋण की राशि को सफाई कर्मचारियों के वेतन से बहुत ही आसान किस्तों में काटकर अदा करेगा। इससे सफाई कर्मचारियों पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा।

500 आवास बनाने की है योजना

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि कोशिश है कि मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में नगर निगम के करीब 500 स्थायी सफाई कर्मचारियों के लिए फ्लैट तैयार किया जाएं। नगर आयुक्त ने बताया कि सूरजकुंड में सफाई कर्मचारियों के जर्जर हो चुके आवासों को ध्वस्त कर इस मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें