इसके बाद पुलिस ने सभी का वीडियो बनाया और अतिक्रमण हटाने के साथ ही नोटिस देते हुए दोबारा केस दर्ज करने की चेतावनी दी। रेलवे से काली मंदिर होते हुए गोलघर में पुलिस पहुंची तो यहां पर भी कई दुकान फिर से कब्जा किए हुए मिल गए। पुलिस को देखकर हटाने तो लगे थे, लेकिन इस बार पुलिस ने मौखिक चेतावनी देने की जगह पुलिस एक्ट का नोटिस थमा दिया। शास्त्री चौक, बेतियाहाता में कुछ ही दुकानदार कब्जा किए हुए मिले। एएसपी ने कैंट थाने तक करीब सात किलोमीटर पैदल गश्त कर सभी को नोटिस दिया और कार्रवाई की है।
सड़क पर सवारी भरते मिले 35 ऑटो सीज
एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद की अगुवाई में धर्मशाला रोड, रेलवे स्टेशन, गोरखनाथ रोड पर ऑटो वालों की चेकिंग की गई। इस दौरान सड़क पर ही सवारी भर रहे 35 ऑटो वालों को पकड़ा गया और उन्हें सीज कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि यातायात पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें: एआईयू एथलेटिक्स मीट में डीडीयू की रूबी ने जीता कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान
दो दिन एक लेन से चलेंगे, फिर गीडा कट खोलने की कार्रवाई
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज गीडा ने बंद कट को फिर से खोलने की मांग की है। मंगलवार को विकास भवन में उद्योग बंधुओं ने अपनी मांग उठाई। उनका कहना है कि गीडा में साइट ऑफिस एवं दाना पानी क्राॅसिंग पर ट्रैफिक कट खोलने पर चर्चा हुई।
बैठक में एसपी ट्रैफिक, इंस्पेक्टर ट्रैफिक एवं एनएचएआई के संबंधित अधिकारी भावेश अग्रवाल, सहायक उपयुक्त उद्योग रवि शर्मा, चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह, महासचिव आकाश, लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक कारीवाल मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से अयोध्या-दिल्ली की राह आसान करेगी अमृत भारत व वंदे भारत, पीएम दिखा सकते हैं हरी झंडी
बैठक में छोटी गाड़ियों एवं बाइक के लिए कट को खोलने के लिए सहमति बन गई है। एनएचआई के अधिकारी ने बताया कि 2 दिन बाद से शहर जीरो पॉइंट से अयोध्या तक का रिपेयर मेंटेनेंस के काम के लिए गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए दाना पानी कट खोलकर केवल एक साइड डायवर्ट किया जाएगा। रिपेयर मेंटेनेंस होने के बाद दाना पानी कट खोलने पर कार्रवाई होगी।