सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के टोला जहलीडीह में जमीन के विवाद में सोमवार को दो पक्ष आमने- सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्ष के सात लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों के बीच- बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
क्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के टोला जहलीडीह निवासी वाकर हुसैन व मेंहदी हसन में गड्ढे की भूमि को लेकर विवाद था। गांव वालों ने इस मामले में पंचायत से चिन्हाकंन कराके दोनों पक्ष में सहमति करा दी थी। मगर सोमवार को वाकर हुसैन आदि अपनी सीमा में खूंटा गाड़कर चिन्हाकंन कर रहे थे।
इसी दौरान दूसरे पक्ष के मेंहदी हसन आदि ने एतराज जताया। उनका कहना था कि यह भूमि उनके हिस्से में आ रही है। जिसके कारण हुए वाद-विवाद में दोनों पक्षों में लाठी डंडे का जमकर प्रयोग हुआ। मारपीट में एक पक्ष के बाकर हुसैन(40), गम्मज (60), असलम (30), सकीना(21), छोटू (42) को सिर में चोट लगी है।
वहीं दूसरी पक्ष से मेंहदी हसन (65), सलीम (33), बाबूरजा (30) को गंभीर चोटे आई है। इस संबंध में चौकी प्रभारी कठेला वीरेंद्र कुमार कुवंर ने बताया कि दोनों पक्ष के चोटिल लोगों का प्राथमिक उपचार कराके ढ़ेबरुआ थाने पर भेज दिया गया है।