वहीं, कस्टम विभाग इस मामले की जांच करा है कि आखिर हकीकत क्या है? क्या जो आरोप विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगे हैं वह सही हैं?
उधर, दोनों विभाग यह प्रमाणित करने में जुटे हैं कि उनकी कार्रवाई सही है। लेकिन, सोमवार देर शाम जैसे ही यह बात पता चली की कस्टम अधीक्षक समेत सात कर्मियों को हटा दिया गया है, लोग पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराने लगे।
इसे भी पढ़ें: शराब के नशे में देवर ने भाभी के पेट में मारा था चाकू, आठ दिन बाद तोड़ा दम
नौतनवां कस्बे के लोगों ने बताया कि संपतिहा में पुलिस ने पिकअप को पकड़ा तो कस्टम की कारस्तानी सामने आ गई। अगर सचमुच में कर्मी लापरवाह नहीं होते तो उन पर कार्रवाई न होती। लोगों का कहना है कि यदि कस्टम के उच्चाधिकारी इस मामले की सही से जांच कराएंगे तो सारी हकीकत सामने आ जाएगी।