गोला प्रतिनिधि के अनुसार उपजिलाधिकारी रोहित कुमार मौर्या ने क्षेत्र के पांच विद्यालयों का निरीक्षण कर अध्यापकों व छात्रों की उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता, सुविधाएं, भोजन और स्कूल ड्रेस आदि का भौतिक सत्यापन किया। प्राथमिक विद्यालय रानीपुर में शिक्षामित्र नीलम मिश्रा व निशा यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानीपुर में शिक्षक रीना स्वरूप, प्राथमिक विद्यालय बर्राह में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्रा अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय ककरही द्वितीय में शिक्षामित्र विष्णुदत्त अनुपस्थित मिले। उन्होंने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल की मछलियों का टेंडर: जीडीए ने 10 साल के लिए लगाई बोली, जारी हुआ ठेका
कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अमित जायसवाल ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की छुट्टी दोपहर दो बजे से पहले ही कर दी गई। पूछताछ में बताया गया कि सहायक अध्यापक गुलाब चिश्ती बिना सूचना के कई दिनों से अनुपस्थित हैं। अध्यापिका नीलम दो बजे से पहले ही जा चुकी थीं। प्राथमिक पाठशाला धनहिया में ममता रानी अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर में 74 के सापेक्ष 48 बच्चे, प्राथमिक विद्यालय कैंपियरनगर में 190 के सापेक्ष 95 बच्चे उपस्थित मिलें।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: सहजनवां में खड़ी ट्रेलर में घुसी कार, महिला की मौत, चार घायल
जिलाधिकारी के आदेश पर उप जिलाधिकारी गिरीशचंद्र द्विवेदी, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार पांडेय ने सोमवार को बीआरसी के बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय, मुड़ेरी गढ़वा, खझवां, कंपोजिट विद्यालय उसका, महराजी और सरंडा में विद्यालयों का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय उसका में बच्चों से सवाल पूछे। सही जवाब मिलने पर खुश नजर आए।
गढ़वा सहित कई विद्यालयों में छात्रों की हफ्ते भर से हाजिरी नहीं भरी गई थी। मुड़ेरी गढ़वा में कई खामियां पाई गई। मध्यान्ह भोजन योजना में हेरफेर का संदेह जाहिर कर नाराजगी जताई गई। खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने का निर्देश दिया।