फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एसबीआई देगा 100 करोड़ तक का लोन, लेटर ऑफ क्रेडिट के रूप में मिलेगी सुविधा

Mon, 02 Aug 2021 06:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आरोग्यम ऋण योजना के तहत दो करोड़ तक के ऋण पर कोई गारंटी अनिवार्य नहीं, 2 से 100 करोड़ तक के ऋण के लिए न्यूनतम 25 प्रतिशत तक की ही गारंटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के इस दौर में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक 100 करोड़ रुपये तक का ऋण देगा। दो करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए कोई भी गारंटी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दो से 100 करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए न्यूनतम 25 प्रतिशत तक ही गारंटी का प्रावधान किया गया है। इस योजना के लिए लिए बैंक द्वारा विशेष शिविर लगाया जाएगा।

विज्ञापन


विशेष ऋण योजना की जानकारी देते हुए एसबीआई के डीजीएम संजीव कुमार ने बताया कि 'एसबीआई आरोग्यम' नामक इस योजना का उद्देश्य इस कोरोना संक्रमण काल में अस्पतालों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े संस्थानों को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराना है। इस योजना में हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, मेडिकल कॉलेजों के अलावा मेडिकल ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कॉसेंट्रेटर्स, पल्स ऑक्सीमीटर के निर्माता एवं आपूर्तिकर्ता के अलावा कोविड दवाएं, वैक्सीन, वेंटिलेटर पीपीई किट, मास्क और आईसीयू बेड आदि के निर्माण एवं स्वस्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य संस्थाएं भी पात्र होंगे।  

क्लीनिक, नर्सिंग होम, अस्पताल, पैथोलॉजी लैब, डायग्नॉसिस केंद्र स्थापित करने व उनका विस्तार करने, मेडिकल एवं सहायक उपकरण खरीदने के अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य कार्यों के लिए इस ऋण राशि का उपयोग किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए नजदीकी एसबीआई शाखा या बैंक रोड स्थित मुख्य शाखा के एसएमई लोन प्रोसेसिंग केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


लेटर ऑफ क्रेडिट के रूप में मिलेगा ऋण
योजना के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं को 10 वर्षां की अवधि तक मीयादी ऋण, कैश क्रेडिट, बैंक गारंटी और लेटर ऑफ क्रेडिट के रूप में ऋण प्रदान की जाएगी तथा इस योजना के तहत दिए जाने वाले ऋणों पर न्यूनतम वार्षिक ब्याज दर 9.15 प्रतिशत से शुरू होगी। वहीं एसबीआई कवच नामक एक ऋण योजना के तहत बैंक कोरोना उपचार में होने वाले खर्च के कारण वित्तीय दवाब का सामना कर रहे ग्राहकों को बिना कुछ बंधक या गिरवी रखे 9.15 प्रतिशत ब्याज दर रुपये 5 लाख तक का पर्सनल लोन भी प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें