फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2021: हर हर महादेव के जयघोष के साथ हुआ जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही पुलिस

Mon, 26 Jul 2021 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

सभी शिवालयों में श्रदालुओं ने कोविड नियमों का पालन करते हुए जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
शिव मंदिर में पूजा- अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह के पहले सोमवार पर भारत नेपाल- बॉर्डर से सटे प्रसिद्ध पंचमुखी शिवधाम इटहिया शिवमंदिर सहित जिले के अन्य शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान शिवालय परिसर हर हर महादेव और बोल बम की नारों से गूंज उठा। सभी शिवालयों में श्रदालुओं ने कोविड नियमों का पालन करते हुए जलाभिषेक किया। श्रदालुओं ने महादेव से वैश्विक महामारी से मुक्ति दिलाने की कामना की। वही शिवालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। वाहनों को शिवालयों तक प्रवेश नहीं करने दी।
विज्ञापन


पंचमुखी शिवधाम इटहिया शिवमंदिर के पुजारी ध्यानचंद गिरी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते शिवालय परिसर में मेले का आयोजन नहीं हुआ।  जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रदालुओं की भीड़ जुटने लगी। जलाभिषेक के लिए शिवालय पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। जहां पर सभी श्रद्धालु कोविड नियमों का पालन करते हुए महादेव का जलाभिषेक कर कोरोना से मुक्ति की कामना की। इस क्रम में जिले के हरखोड़ा गांव के शिवालय, हरपुर पकड़ी स्थित बहुरहवा बाबा, सेखुई शिव मन्दिर, कटहरा शिव मन्दिर, महराजगंज शहर के पड़री मोहल्ला के शिवालय, राजीव नगर के सिंचाई कालोनी स्थित शिवालय, बैकुंठपुर के पावर हाउस स्थित शिवमंदिर पर जलाभिषेक करने लोग पहुंचे। 
 
आठ बैरियर लगाकर वाहनों के प्रवेश पर लगाया रोक 
सावन माह के पहले सोमवार पर पंचमुखी शिवधाम इटहिया में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर परिक्षेत्र के चारों तरफ आठ बैरियर लगाकर कई किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया गया। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि भीड़ नियंत्रण को लेकर इटहिया शिव मंदिर से लमुहा तालाब तक तीन, शितलापुर मार्ग पर एक रेंगहिया मार्ग पर दो तथा अमडी पुल मार्ग पर दो बैरियर लगाया गया था। वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजस्व विभाग से 15 लेखपाल, पुलिस विभाग के 100 आरक्षी, 12 मुख्य आरक्षी, 15 महिला आरक्षी, दो ट्रैफिक गार्ड, 14  उपनिरीक्षक, पांच थानेदार, डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

 
हर गेट पर दिखा पुलिस का बैनर
सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं के लिए इटहिया शिवमंदिर के हर गेट पर पुलिस द्वारा बैनर लगाया गया था। जिस पर पुलिस द्वारा लिखा गया था कि आपकी सेवा एवं सुरक्षा का मेरा दायित्व है। जिसे पढ़ मंदिर परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालु अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें