रुपनदेही में चौबीस घंटे में 51 कोरोना के मरीज मिले
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से सटे रुपनदेही जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 51 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5 संक्रमितों की मौत हुई है। रुपनदेही जिले का स्वास्थ्य विभाग ने सरहद पर अलर्ट जारी किया है। सीमा पर नेपाल आने वाले लोगों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
लुंबिनी क्षेत्रीय अस्पताल के प्रबंधन डॉ. राजेन्द्र खनाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 407 कोरोना टेस्ट किए गए। जिसमें 51 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें बुटवल उपमहानगर पालिका में 18, तिलोट्टा नगर पालिका में 14, देवदहा नगर पालिका में 10, सैनमिना नगर पालिका में 4, सिद्धार्थनगर नगर पालिका में 3 और शुद्धोधन ग्राम नगर पालिका में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं पांच लोगों की मौत हुई है। संवाद