फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले सपा एमएलसी संजय लाठर: पूर्वांचल में नई दिशा तय करेगी सपा की विजय रथ यात्रा, झूठ का इतिहास अब समझ चुकी है जनता

Thu, 11 Nov 2021 08:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 13 नवंबर को गोरखपुर से निकलने वाली समाजवादी विजय रथ यात्रा पूर्वांचल में एक नई दिशा तय करेगी। इस यात्रा को लेकर पूर्वांचल के लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन
एमएलसी संजय लाठर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के नेता और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय लाठर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों-रीतियों से ऊब चुकी पूर्वांचल की जनता अब अखिलेश यादव में विश्वास जता रही है। 2017 का चुनावी इतिहास, झूठ का इतिहास रहा जिसे अब जनता अच्छे से समझ चुकी है।

विज्ञापन


एमएलसी बृहस्पतिवार को गोलघर क्षेत्र के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 13 नवंबर को गोरखपुर से निकलने वाली समाजवादी विजय रथ यात्रा पूर्वांचल में एक नई दिशा तय करेगी। इस यात्रा को लेकर पूर्वांचल के लोग उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 नवंबर को गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से समाजवादी विजय रथ यात्रा निकलेगी। माड़ापार में स्वागत और सभा का आयोजन किया गया है। यहां सपा नेता सभा को संबोधित करेंगे और फिर जनसंपर्क करते हुए कुशीनगर चले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव 13 और 14 नवंबर को कुशीनगर जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में जनसंपर्क और सभाएं करेंगे। इसके बाद 14 नवंबर को कुशीनगर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने केवल और केवल झूठ का सहारा लिया। बदले में जबरदस्त महंगाई दी। डीजल-पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। सरसों तेल की कीमत भी 200 रुपये प्रति लीटर पार है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इस महंगाई के पीछे की वजह भाजपा सरकार द्वारा अडानी के लिए दी गई छूट है। अडानी के लिए पहले सरसों तेल में पॉम आयल मिलाने की अनुमति दी गई और फिर जब पॉम आयल की मात्रा बढ़ गई तो सरसों तेल की कीमत 200 के पार कर दी गई। उन्होंने कहा कि 10 से 15 रुपये बिकने वाला पॉम आयल भी अब 200 रुपये बिक रहा है। इसका सीधा लाभ अडानी को मिल रहा है।

खाद-बीज, डीजल की बढ़ती कीमतों ने किसानों की कमर तोड़ दी
एमएलसी संजय लाठर ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। आय तो दोगुनी नहीं हुई। महंगाई ने उनकी कमर तोड़ डाली है। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का असर किसानों पर पड़ रहा है। खाद-बीज, रसोई गैस और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से किसान परेशान हैं। संजय लाठर ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर जीतने के लिए लड़ेगी। इस दौरान गठबंधन धर्म का पूरी तरह पालन करेगी। जिन पार्टियों से गठबंधन हुआ है, सीटों के बंटवारे में उनका खयाल रखा जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें