प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया तो प्रेमिका ने शादी की जिद ठान ली। प्रेमी के घर में दो दिन पूर्व घुस कर प्रेमिका रह रही थी। प्रेमी के परिजनों ने जब प्रेमिका को घर से बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगी।
प्रेमी की कहीं दूसरी जगह शादी के लिए छेकाई होने की जानकारी मिलने पर प्रेमिका ने ऐसा कदम उठाया। बृहस्पतिवार को मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के जाने पर ही प्रेमिका बाहर निकली। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी बातचीत से समस्या का हल निकालने के लिए एक दिन का अवसर दिया।
30 वर्षीय प्रेमी और 28 वर्षीय प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले हैं। प्रेमिका दो दिन पूर्व प्रेमी के घर में घुस गई थी। बृहस्पतिवार तक प्रेमिका जब प्रेमी के घर में ही रहने की जिद कर पर अड़ी रही और जिंदगी बिताने की बात करती रही। कुछ लोगों ने मध्यस्थता करने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो प्रकरण थाने पर पहुंचा।
उसके बाद दोनों पक्षों से काफी लोगों ने मामले को निपटाने के लिए थाने पर दिन भर मशक्कत की। प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने ही रहने की जिद पर अड़ी रही। जबकि प्रेमी उसे अपने साथ रखने से साफ मना कर दिया। लोग चर्चा कर रहे थे कि प्रेमिका के घर में प्रेमी किराये पर कमरा लेकर दुकान चलाता है।
करीब 14 वर्षों से दोनों का संबंध है। प्रेमिका की शादी हुई थी लेकिन वह तलाक लेकर मायके आ गई थी। एसओ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रकरण की जानकारी है। दोनों पक्ष थाने पर आए थे। प्रकरण को सुलह-समझौता के लिए एक दिन का अवसर मांगे हैं। दोनो पक्ष को शुक्रवार को फिर बुलाया गया है।