फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: सलेमगढ़-पीलीभीत एनएच होगा 10 मीटर चौड़ा, नेशनल हाईवे कराएगा निर्माण

Tue, 11 Jan 2022 01:44 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।

सार

पीलीभीत-गोला-पुरनपुर, बहराइच-सिद्धार्थनगर होते हुए कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही होते सलेमगढ़ तक जाएगी। निर्माण नेशनल हाईवे कराएगा, इसमें अलग-अलग जनपद के डिवीजन काम करेंगे।
विज्ञापन
हाईवे। (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ से पीलीभीत तक 178 किलोमीटर सड़क को टू लेन विद पेव्ड शोल्डर, यानी 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह सड़क एनएच 730 के नाम से जानी जाती है। यह पीलीभीत-गोला-पुरनपुर, बहराइच-सिद्धार्थनगर होते हुए कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही होते सलेमगढ़ तक जाएगी। इसका निर्माण नेशनल हाईवे कराएगा। इसमें अलग-अलग जनपद के एनएच के डिवीजन काम कराएंगे। गोरखपुर डिवीजन के पास 82 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में हर दिशा से गोरखपुर को फोरलेन से जोड़ने की कवायद हो रही है। उसी कड़ी में एनएच 730 के चौड़ीकरण का काम होना है। एनएच के अधिकारियों के मुताबिक चौड़ीकरण सड़कों पर वाहनों के लोड के हिसाब से तय होता है। एक सर्वे के मुताबिक पीलीभीत-सलेमगढ़ एनएच 730 पर ट्रैफिक तो है, लेकिन इतना नहीं कि इसे फोरलेन किया जाए। इसलिए इसे गोरखपुर-सोनौली की तरह 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। कुछ जगहों के लिए डीपीआर तैयार है, जबकि कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है।

एनएच के गोरखपुर डिवीजन के पास जो काम है, उसमें सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ कस्बे से लेकर धानी बाजार तक 34 किमी सड़क की डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके निर्माण पर करीब 350 करोड़ की लागत आएगी। डीपीआर बनने के बाद किसानों को जमीन का मुआवजा देकर रजिस्ट्री कराई जाएगी। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें अभी समय लगेगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

दूसरी तरफ, कप्तानगंज से पड़रौना तक 27 किमी सड़क का काम कराया जा रहा है। यह 89 करोड़ का प्रोजेक्ट है। इसका काम अंतिम चरण में है। यहां एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना है। ओवरब्रिज पूरा होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन आसान हो जाएगा।

लखनऊ-मुजफ्फरपुर फोरलेन, यह बिहार सीमा पर जाकर सलेमगढ़ के पास मिलता है। पीलीभीत-सलेमगढ़ मार्ग तमकुहीराज के पास इसी फोरलेन में मिलेगा। यह सड़क महराजगंज होकर भी जाएगी। गोरखपुर से पीलीभीत तक जाने के लिए महराजगंज के पास कहीं भी उस मार्ग पर पहुंचा जा सकता है।

प्रभारी एक्सईएन एनएच केशव लाल ने कहा कि एनएच 730 पीलीभीत से सलेमगढ़ तक 178 किमी लंबा है। इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। कम ट्रैफिक होने के कारण इसे शायद फोरलेन के लिए नहीं चुना गया। शोहरतगढ़ से धानी तक 34 किमी की डीपीआर बनाई जा रही है। इस पर 350 करोड़ लागत आएगी। इसी प्रकार कप्तानगंज-पडरौना तक 27 किमी पर काम हो रहा है। यह 89 करोड़ का प्रोजेक्ट है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें