फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 25 लाख की लागत से दुरुस्त होंगे सफाई कर्मचारियों के आवास, नगर आयुक्त ने दिया निर्देश

Tue, 03 Aug 2021 12:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने निरीक्षण के बाद चीफ इंजीनियर को इस संबंध निर्देश देने के साथ ही मेयर के निर्देश पर धनराशि भी अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में 25 लाख रुपये की लागत से सूर्यकुंड धाम नगर स्थित नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत होगी। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने निरीक्षण के बाद चीफ इंजीनियर को इस संबंध निर्देश देने के साथ ही मेयर के निर्देश पर धनराशि भी अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 48 सूर्यकुंड धाम नगर में सफाई कर्मचारियों के लिये बने आवासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बहुत से आवास जर्जर एवं खाली पाए गए। नगर आयुक्त ने जर्जर आवासों की मरम्मत कराकर जिन सफाई कर्मचारियों के पास आवास नहीं है, उन्हें दिए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि जुबेर अहमद, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, कनिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, आशुलिपिक ब्रजेश तिवारी, विसंक्रमण सुपरवाइजर विंध्याचल आदि उपस्थित रहे।

प्रतिदिन पांच वार्डों में चलेगा विशेष सफाई अभियान
हरेक दिन शहर के पांच वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि समग्र सफाई अभियान के तहत पांच जोन से प्रतिदिन एक-एक वार्ड को समग्र सफाई अभियान के तहत चयनित कर स्थानीय कार्यकर्ता के सहयोग से संपूर्ण वार्ड की सफाई, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, डस्ट़िग आदि कार्य कराया जाएगा। नगर आयुक्त ने स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह अपनी टीम का नाम व मोबाइल नंबर की सूची अपने वार्ड के सुपरवाइजर को उपलब्ध करा दें, ताकि अभियान से संबंधित सूचना उन्हें समय-समय से उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत होंगे बेहतर कार्य करने वाले
नगर निगम प्रशासन द्वारा बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा। मेयर सीताराम जायसवाल ने इस संबंध में निर्णय लिया है। इसके लिए अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों के नाम की सूची एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।

टीचर्स कॉलोनी में जलभराव होगा दूर, बनेगी नाली
शक्तिनगर वार्ड का जलभराव दूर होगा। वार्ड के पार्षद आलोक सिंह विशेन के अनुरोध पर नगर आयुक्त ने शक्तिनगर वार्ड के टीचर्स कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्षद के अनुरोध पर सड़क बनाने के लिए दो लाख की धनराशि स्वीकृत की। साथ ही साथ एक नाली को नाले से जोड़े जाने के लिए मौजूद अवर अभियंता नवीन श्रीवास्तव को स्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया।

गंदगी फैलाने पर शराब दुकान पर 1250 रुपये जुर्माना
नगर निगम द्वारा रानीडीहा और सूबा बाजार के बीच सड़क पर गंदगी फैलाने वाले दो शराब दुकानदारों पर 1250 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि अगली बार गंदगी पायी जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें