फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: गोरखपुर-वाराणसी रेल मार्ग पर आज से कई ट्रेनों का बदला रहेगा रूट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 27 Oct 2023 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर-वाराणसी रूट पर भटनी-पिवकोल बाइपास लाइन का इंटरलाकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 27 अक्तूबर से 8 नवंबर तक इस रूट पर मेगा ब्लॉक होगा। इस दौरान 14 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इसके अलावा 38 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले गोरखपुर-वाराणसी रूट पर भटनी-पिवकोल बाइपास लाइन का इंटरलाकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 27 अक्तूबर से 8 नवंबर तक इस रूट पर मेगा ब्लॉक होगा। इस दौरान 14 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इसके अलावा 38 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 10 ट्रेनों का ओरिजिनेशन चेंज किया गया है।

विज्ञापन


ये गाड़ियां रहेंगी निरस्त

  • वाराणसी सिटी से 27 अक्तूबर से 08 नवंबर तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस ।
  • गोरखपुर से 27 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस ।
  • गोरखपुर एवं छपरा से 28 अक्तूबर से 08 नवंबर तक चलने वाली 05156/05155 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर विशेष गाड़ी।
  • मऊ एवं छपरा से 28 अक्तूबर से 08 नवंबर तक चलने वाली 05444/05443 गोरखपुर-छपरा-मऊ विशेष ।
  • गोरखपुर से 04 से 08 नवंबर तक चलने वाली 05142 गोरखपुर-सीवान विशेष गाड़ी ।
  • सीवान से 05 से 09 नवंबर तक चलने वाली 05141 सीवान-नकहा जंगल विशेष गाड़ी ।
  • बनारस एवं गोरखपुर से 02 से 08 नवंबर तक चलने वाली 15104/15103 बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस ।
  • छपरा एवं नौतनवा से 04 से 08 नवम्बर,2023 तक चलने वाली 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस ।
  • लखनऊ जं0 एवं पाटलिपुत्र से 04, 07 एवं 08 नवंबर तक चलने वाली 12530/12529 लखनऊ जं0-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस।


इसे भी पढ़ें: अयोध्या के लिए चार लाख दीये लोड कर चालक ट्रक छोड़कर लापता, डीलर परेशान

विज्ञापन

इन ट्रेनों का होगा मार्ग परिवर्तन

  • छपरा से 28 अक्तूबर को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पूर्व में छपरा के स्थान पर सीवान से चलाए जाने की सूचना जारी की गई थी। अब यह गाड़ी छपरा से बलिया-इंदारा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • शालीमार से 07 नवंबर को चलने वाली 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी-मऊ-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी- शाहगंज-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते चलाई जाएगी ।
  • अमृतसर से 06 नवंबर को चलने वाली 15232 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस गोरखपुर-भटनी-सीवान के स्थान पर गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में आस्था का विसर्जन: पोखरों में भरे अवशेषों की परवाह और न दुर्गंध की, सामान समेटने की मची होड़

कई गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन
  • पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर नान इंटरलॉक कार्य होने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन तथा एक्सटेंशन किया जाएगा।

 

शार्ट टर्मिनेशन

  • रामनगर से 27 अक्तूबर को चलने वाली 22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर वापी में यात्रा समाप्त करेगी ।
  • रामनगर से 03 नवंबर को चलने वाली 22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर बोरीवली में यात्रा समाप्त करेगी।

इसे भी पढ़ें: ओंकारनगर-महुआतर ओवरब्रिज का अधिकांश हिस्सा बनकर तैयार, अब रेलवे ट्रैक पर निर्माण का इंतजार

शार्ट ओरिजिनेशन
  • बांद्रा टर्मिनस से 02 नवंबर को चलने वाली 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर दादर से 05.00 बजे चलाई जाएगी।
  • बांद्रा टर्मिनस से 05 नवंबर को चलने वाली 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर दादर से 05.00 बजे चलाई जाएगी।
  • बांद्रा टर्मिनस से 06 नवंबर को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर दादर से 05.00 बजे चलाई जाएगी।

 
विज्ञापन

मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट का संचालन आठ नवंबर से
त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन मुंबई सेंट्रल से 08, 15, 22 व 29 नवंबर (प्रत्येक बुधवार) एवं काठगोदाम से 09, 16, 23, 30 नवंबर (प्रत्येक बृहस्पतिवार) को चार फेरों के लिए किया है। 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार को सुबह 11.00 बजे छूटेगी। 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी में एसी प्रथम श्रेणी का 01, द्वितीय श्रेणी का 01, तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा जीएसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें