फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बाढ़ ने बढ़ाई चिंता: रोहिणी नदी का बढ़ा जलस्तर, 21 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Tue, 31 Aug 2021 06:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मंगलवार को रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से नगर निगम क्षेत्र बरगदवा विकास नगर के इलाकों कई मकान पानी में डूब गए। मकान के ग्राउंड फ्लोर तक पानी भरने की वजह से लोगों ने इसकी सूचना पार्षदों को दी।
विज्ञापन
गोरखपुर: लोगों का रेस्क्यू करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले की विभिन्न नदियों के जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ के पानी में घिरे 21 लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के बाद सभी अपने-अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर चले गए।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से राप्ती और रोहिन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को रोहिन का जलस्तर बढ़ने की वजह से नगर निगम क्षेत्र के बरगदवां, विकास नगर के इलाकों के कई मकान पानी में डूब गए। मकान के ग्राउंड फ्लोर तक पानी भरने की वजह से लोगों ने इसकी सूचना पार्षदों को दी।

पार्षदों ने जिला प्रशासन को इत्तला दी। इसपर इंस्पेक्टर चंद्रेश्वर के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। क्रमवार 21 लोगों को बाढ़ से घिरे मकान से बाहर निकाला गया। पांच परिवार के 21 लोगों में दीपक श्रीवास्तव, बबीता, साक्षी, आयशी, शिवांगी, प्रयत्न, कृश श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, नम्रता पांडेय, विवेक पांडेय, अंकिता पांडेय, रितु उपाध्याय, पुनीता, अरुणा, विकास, लक्ष्मी, पंकज लक्ष्य, राजेश्वरी दुबे, सारांश दुबे शामिल है। वहीं एसडीआरएफ की टीम में अजय, अजय सिंह यादव, गोकृष्ण, देवेंद्र बहादुर, शैलेश निषाद, प्रदीप, रमेश चंद्र शर्मा शामिल रहे।मद शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने भी लिया जायजा

बरगदवां में किए गए रेस्क्यू अभियान का जायजा डीएम विजय किरन आनंद ने भी लिया। मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित महाजन के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम रेसक्यू कर बाढ़ में फंसे 21 लोगों को बाहर निकाल सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।

दरअसल, नई कॉलोनी में अभी तक सिर्फ पांच मकान बने हैं जिसमें सभी लोग परिवार के साथ रहते हैं। पानी में घिर जाने पर सभी प्रभावित लोगों को गांव के रामलीला मैदान के पास प्राथमिक विद्यालय में विस्थापित किया गया जहां से सभी लोग अपने परिचितों के घर चले गए। बचाव कार्य में तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा, राजस्व निरीक्षक प्रद्युमभन सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल भानु प्रसाद, लेखपाल आफताब अह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें