फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेपाल से आए व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशों पर 25 हजार का इनाम, तलाश जारी

Fri, 26 May 2023 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

24 नवंबर 2022 को आजाद कुमार वर्मा नौतनवां से गोरखपुर दुकान में खरीदारी करने आए थे। वापसी आते समय मानीराम के पास उनके साथ मारपीट हुई थी। बदमाशों ने चार लाख रुपये लूट लिए थे। इस घटना में जांच के दौरान मोहरीपुर के मनोज साहनी और छोटू यादव का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल से आए व्यापारी आजाद कुमार वर्मा से मारपीट कर चार लाख रुपये लूट में शामिल दो बदमाशों पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, उस समय के थानेदार निरीक्षक विनय सरोज पर मारपीट के आरोप की विभागीय जांच भी जारी है। जांच में पक्ष रखने के लिए निरीक्षक विनय को नोटिस भी भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 24 नवंबर 2022 को आजाद कुमार वर्मा नौतनवां से गोरखपुर दुकान में खरीदारी करने आए थे। वापसी आते समय मानीराम के पास उनके साथ मारपीट हुई थी। बदमाशों ने चार लाख रुपये लूट लिए थे।

इस घटना में जांच के दौरान मोहरीपुर के मनोज साहनी और छोटू यादव का नाम सामने आया है। एसएसपी ने दोनों बदमाशों पर इनाम घोषित कर दिया है। इस मामले में आरोप लगने के बाद तत्कालीन थानेदार की जांच भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें