फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु पालक परेशान: कीड़े की दवा पिलाने से 175 भेड़ों की मौत, कई बीमार

Fri, 26 May 2023 11:43 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी पाली।

सार

संतकबीरनगर, खलीलाबाद के पशु अस्पताल से वह हर साल कीड़े के दवा भेड़ों को खिलाते हैं। वह भेड़ों के लिए दवा लेने गए तो डॉक्टर ने दूसरी कंपनी की दवा दी। घर आकर उन्होंने 200 भेड़ों को दवा पिलाई, जिससे वह दो से तीन घंटे बाद ही बीमार पड़ गईं। एक-एक करके उनकी मौत होने लगी।
विज्ञापन
पशुपालक ने इसी दवा का किया था प्रयोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सहजनवां थाना क्षेत्र के भक्सा गांव में कीड़े की दवा पिलाने से 170 भेड़ों की मौत हो गई। कई अन्य बीमार हैं। भेड़ों की मौत से परेशान पशु पालक ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। भक्सा निवासी नरेश पाल भेड़ पालन करते हैं। कोहराभार के खेत में वह भेड़ों को रखते हैं।
विज्ञापन


संतकबीरनगर, खलीलाबाद के पशु अस्पताल से वह हर साल कीड़े के दवा भेड़ों को खिलाते हैं। वह भेड़ों के लिए दवा लेने गए तो डॉक्टर ने दूसरी कंपनी की दवा दी। घर आकर उन्होंने 200 भेड़ों को दवा पिलाई, जिससे वह दो से तीन घंटे बाद ही बीमार पड़ गईं।

इसे भी पढ़ें: आधी उम्र की महिला की खातिर कर्ज लेकर बनाया था आलीशान मकान, उसी में मिला शव
विज्ञापन


एक-एक करके उनकी मौत होने लगी। बृहस्पतिवार की देर शाम तक 175 भेड़ें मर गईं। पशु पालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने पर ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम को दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने सहजनवां पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानेदार महेंद्र मिश्र ने बताया कि भेड़ों के मरने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें