फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 वर्ष की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
75 वर्ष की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों का हुआ सम्मान
विज्ञापन

गोरखपुर। गुरुद्वारा मोहद्दीपुर में रविवार को 75 वर्ष की उम्र पार कर चुके सौ बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीअनम सोसाइटी फॉर एजुकेशन हेल्प एंड सोशल अपलिफ्टमेंट, रामघाट आरती समिति एवं गुरुद्वारा मोहद्दीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के संघचालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि ज्ञान के भंडार से परिपूर्ण आप सभी स्नेहीजन अपनी अगली पीढ़ी को बहुत कुछ दे सकते हैं, जो राष्ट्र गौरव के लिए अति महत्वपूर्ण है। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष, प्राचीन इतिहास विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रो. शिवाजी सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी सोनम कुमार ने कहा कि आप सभी श्रेष्ठ जनों की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा खड़ी है। कार्यक्रम संयोजक व हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री इं. पीके मल्ल व गुरुद्वारा मोहद्दीपुर के सचिव मनमोहन सिंह ने सभी का स्वागत किया। डॉ. शिवेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जगदंबा मल्ल, सरदार जसपाल सिंह, कर्नल एसपी सिंह, विंग कमांडर रविंद्र शाही, कर्नल शारदा सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट वाई सिंह, त्रिपुरारी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें